
जब अर्जुन ने श्रीदेवी के लिए कहा- वो बस मेरे पिता की बीवी हैं, मेरी मां नहीं
AajTak
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ अर्जुन कपूर के रिश्तों के बारे में बात करें तो उन्होंने एक इंटरव्यू में इसपर खुलकर बात की थी. साल 2014 में अर्जुन कपूर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह भले भी अपने मां मोना के बोनी कपूर से अलग होने के बाद पिता के सम्पर्क में रहे हों, श्रीदेवी या उनकी बेटियों से उनका कोई नाता नहीं है.
फिल्म इश्कजादे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जीवन के लिए भी सुर्खियों में बने रहने के लिए जाने जाते हैं. उनका मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप हो या फिर सौतेली मां श्रीदेवी संग उनका रिश्ता, अर्जुन ने कई बातों पर चर्चा को अपने नाम किया है.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











