
जन आशीर्वाद यात्रा : रेलमंत्री वैष्णव ने RPF कॉन्स्टेबल से बंधवाई राखी, महिलाओं के साथ किया डांस
AajTak
रेलमंत्री वैष्णव 19 से 22 अगस्त तक ओडिशा की चार दिन की जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं। इस बीच रेलमंत्री ने राज्य के कई आदिवासी जिलों को रेल लाईन जोड़ने और रायगढ़ जिले में जारी रेलवे प्रोजेक्ट की समीक्षा की.
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव चार दिन की जन आशीर्वाद यात्रा पर ओडिशा पहुंचे हैं. रक्षाबंधन के मौके पर रेलमंत्री ने RPF कॉन्स्टेबल सुमन देवी से राखी बंधवाई. इतना ही नहीं जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रेलमंत्री कभी रेल में सफर कर यात्रियों से यात्रा के दौरान होने वाली समस्यओं जाना. तो कहीं आदिवासियों महिलाओं के साथ मिलकर पांरपरिक डांस किया. उन्होंने सड़क किनारे दुकान पर चाय पीकर ऑनलाइन पेमेंट भी किया. यात्रा के दौरान उन्होंने मक्का भी खाया.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









