
जन्म के बाद बन ही जाते हैं ID कार्ड, सीमा हैदर ने पिछले साल ही क्यों बनवाया? यूपी ATS ने दागे सवाल
AajTak
सीमा हैदर का पाकिस्तानी पहचान पत्र भी अब जांच के दायरे में आ गया है. उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की टीम अब पहचान पत्र को लेकर सीमा से सवाल दाग रही है. खास बात यह है कि यह पहचान पत्र 20 सिंतबर 2022 में जारी किया गया. सीमा से पूछा जा रहा है कि आखिर इतनी देरी से क्यों पाकिस्तानी नागरिकता पहचान पत्र बनवाया? जबकि ऐसे पहचान पत्र जन्म के साथ ही बनवाए जाते हैं.
सीमा हैदर का पाकिस्तानी पहचान पत्र भी अब जांच के दायरे में आ गया है. उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की टीम अब पहचान पत्र को लेकर सीमा से सवाल दाग रही है. खास बात यह है कि यह पहचान पत्र 20 सिंतबर 2022 में जारी किया गया. सीमा से पूछा जा रहा है कि आखिर इतनी देरी से क्यों पाकिस्तानी नागरिकता पहचान पत्र बनवाया? जबकि ऐसे पहचान पत्र जन्म के साथ ही बनवाए जाते हैं.
दरअसल, वक्त बीतने के साथ पाकिस्तानी सीमा हैदर की कहानी में कई मोड आते दिख रहे हैं. उसकी बातों पर अब शक पैदा हो रहा है. उसके बारे में नई-नई जानकारियां आ रही हैं. जो बताती हैं कि ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है जो मुल्कों की सरहद पार कर गई. इस कहानी के पीछे कुछ छिपा है और सीमा शातिर है.
सीमा हैदर की कहानी के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध में रहती थी. इस दौरान ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रहने वाले PUBG पार्टनर सचिन मीणा से उसे प्यार हो गया. उसी के लिए वह पाकिस्तान से UAE के शारजाह गई और फिर वहां से नेपाल आई. इसके बाद भारत में घुसपैठ कर गई.
एक सीधी सादी घरेलू हिंसा से पीडित महिला के लिए ये सफर अविश्वसनीय-सा लगता है. दरअसल, कई ऐसे तथ्य हैं जो शक पैदा करते हैं. इसी के चलते दो दिन से यूपी एटीएस पाकिस्तानी महिला से सवाल कर रही है. वहीं, जिस तरह से तुरंत बिना हिचके सीमा सभी सवालों के जवाब दे रही है, उसको देखते हुए एटीएस सतर्क है कि सीमा हैदर गुमराह करने की कोशिश तो नहीं कर रही.
UP एटीएस को आशंका हो गई है कि सीमा हैदर को कहीं कोई गाइड तो नहीं कर रहा है. अभी तक जांच एजेंसियों को ये पता नहीं चल पाया है कि सीमा के परिवार में कितने लोग हैं? ससुराल और मायके दोनों जगहों पर कितने लोग हैं? वो सभी क्या क्या करते हैं और कहां रहते हैं? एटीएस इसके बारे में भी पूछताछ कर रही है. इस बीच, पाकिस्तान से आतंकी धमका रहे हैं कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा वरना हिंदुओं पर वहां जुल्म ढाएंगे. सीमा हैदर और सचिन के पिता को दुबारा ATS की टीम पूछताछ करने के लिए लेकर गई है. आज फिर दोनों से होगी पूछताछ हो रही है. इतना तो तय है कि सीमा हैदर की कहानी इतनी सीधी सादी नहीं है जितनी वो साबित करने की कोशिश कर रही है. सीमा अपने बारे में जितना बता रही है वो ही पूरा सच नहीं है और इसी बात का शक इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) को भी हो चुका है, जिसने यूपी एटीएस को चेताया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









