
जनता कर्फ्यू के दौरान दिखा अजीबोगरीब नजारा, पुलिस वालों ने भी जोड़ लिए हाथ
AajTak
एमपी के गुना में जनता कर्फ्यू के दौरान एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. एक व्यक्ति अपने पूरे परिवार को मोटरसाइकिल पर लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था जिसे पुलिसकर्मियों ने हनुमान चौराहे पर रोक लिया.
एमपी के गुना में जनता कर्फ्यू के दौरान एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. एक व्यक्ति अपने पूरे परिवार को मोटरसाइकिल पर लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था जिसे पुलिसकर्मियों ने हनुमान चौराहे पर रोक लिया. (गुना से विकास शर्मा की रिपोर्ट) ओवरलोडिंग को लेकर पुलिसकर्मियों ने जब मोटरसाइकिल चला रहे शख्स से सवाल पूछा तो उसने कहा कि उसने मास्क तो पहना हुआ है और कोरोना गाइडलाइंस का भी पालन कर रहा है. इस बात को सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरानी में पड़ गए और हाथ जोड़कर खड़े हो गए. उन्हें समझ नहीं आया कि अब इसे कैसे बताएं के कोरोना गाइडलाइंस में सोशल डिस्टेंसिंग नाम की चीज भी होती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












