
जज ने ट्रंप के खिलाफ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स केस को किया खारिज, एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी राहत
AajTak
93 पन्नों के अपने फैसले में जिला न्यायाधीश एलीन कैनन ने कहा कि स्पेशल वकील जैक स्मिथ की नियुक्ति ने संविधान का उल्लंघन किया है. उन्होंने इस बात पर कोई फैसला नहीं दिया कि ट्रंप द्वारा क्लासिफाइड दस्तावेजों को अवैध रूप से रखा गया था या नहीं.
एक अमेरिकी जज ने सोमवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अवैध रूप से क्लासिफाइड दस्तावेजों को रखने का आरोप लगाने वाले क्रिमिनल केस को खारिज कर दिया. रिपब्लिकन कैंडिडेट के रूप में राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल ट्रंप के लिए इसे एक बड़ी कानूनी जीत के रूप में देखा जा रहा है.
फ्लोरिडा में डिस्ट्रिक्ट जज एलीन कैनन, जिन्हें ट्रंप ने ही नियुक्त किया था, ने फैसला सुनाया कि स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ, जो इस अभियोजन का नेतृत्व कर रहे हैं, को गैरकानूनी तरीके से इस रोल के लिए नियुक्त किया गया था और उनके पास केस लड़ने का कोई अधिकार नहीं है.
93 पन्नों के अपने फैसले में जिला न्यायाधीश एलीन कैनन ने कहा कि जैक स्मिथ की नियुक्ति ने संविधान का उल्लंघन किया है. उन्होंने इस बात पर कोई फैसला नहीं दिया कि ट्रंप द्वारा क्लासिफाइड दस्तावेजों को अवैध रूप से रखा गया था या नहीं.
एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी राहत
इसे ट्रंप के लिए एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी कानूनी राहत के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले 1 जुलाई को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसले में कहा था कि राष्ट्रपति रहते हुए लिए गए कई फैसलों या कृत्यों के लिए उन पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है.
डोनाल्ड ट्रंप पर राष्ट्रपति रहते हुए 2020 के चुनाव नतीजों को पलटने की साजिश रचने का आरोप था, जब उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया था. इसे लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









