
'जज को नाबालिग का दर्द दिखा, हमारा क्या?' पोर्श कांड के आरोपी की रिहाई पर पीड़ित की मां
AajTak
पुणे पोर्श कांड में जान गंवाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया की मां सविता अवधिया ने कहा कि ''जज साहब और पूरे सिस्टम को नाबालिग आरोपी का दर्द दिख रहा है, लेकिन हमारा दर्द क्यों नहीं दिखता? उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का बेटा तो दूसरे परिवार की बेटी गई है. कोर्ट का फैसला सुनकर हमें बहुत बुरा लग रहा है. उसे सजा मिलनी चाहिए.''
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने रिमांड आदेश को अवैध करार देते हुए उसे रद्द कर दिया. नाबालिग के माता-पिता और दादा फिलहाल सलाखों के पीछे हैं, इसलिए नाबालिग आरोपी की कस्टडी उसकी मौसी को दे दी गई है. कोर्ट के आदेश के बाद नाबालिग आरोपी को निगरानी गृह से बाहर निकाल दिया गया. एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने कहा कि नाबालिग आरोपी को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के पर्यवेक्षण गृह से रिहा कर दिया गया है. उसे उसकी मौसी की देखरेख में रखा जाएगा.
कोर्ट के फैसले के बाद पुणे पोर्श कांड में जान गंवाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया की मां सविता अवधिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी को रिहा नहीं करना चाहिए था. कोर्ट ने उसकी परेशानी देखकर उसे रिहा कर दिया गया है, लेकिन हमारा क्या? हमारे दोनों परिवार के चिराग छिन गए. उन्होंने कहा कि जज को नाबालिग आरोपी की परेशानी नजर आ गई, लेकिन हमारी परेशानी नजर नहीं आई? हमने अपने घर का चिराग खोया है.
सविता अवधिया ने कहा कि एक मां, जिसका 24 साल का बेटा उससे छिन जाए तो वह कैसा महसूस करेगी? उन्होंने कहा कि किसी मां का बेटा दूसरे की लापरवाही से चला जाए तो वह कैसा महसूस करेगी. उन्होंने कहा कि हम इस न्याय से खुश नहीं है, अभी हमें न्याय नहीं मिला है. हम तो उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि हमें न्याय मिले.
जज साहब को हमारा दर्द क्यों नहीं दिखता?
सविता अवधिया ने कहा कि ''जज साहब और पूरे सिस्टम को नाबालिग आरोपी का दर्द दिख रहा है, लेकिन हमारा दर्द क्यों नहीं दिखता? उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का बेटा तो दूसरे परिवार की बेटी गई है. कोर्ट का फैसला सुनकर हमें बहुत बुरा लग रहा है. उसे सजा मिलनी चाहिए.''
'नाबालिग आऱोपी को सजा दी जाए'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









