
जंग जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं रूसी राष्ट्रपति, पूर्व महिला जासूस ने खोले राज
AajTak
क्या वाकई रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन के साथ चल रही जंग को जीतने के लिए किसी भी हद जा सकते हैं? पुतिन के दिमाग़ में चल रही बातों को लेकर ख़ुफ़िया एजेंसियों के पास चाहे जो भी जानकारी हो, लेकिन पुतिन को बेहद क़रीब से जाननेवाली एक पूर्व महिला जासूस ने जो ख़ुलासा किया है, वो वाकई बेचैन करनेवाला है.
रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इसका सबसे बड़ा कारण रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं के बीच जारी होड़ है. व्लादिमीर पुतिन और वोलोडिमिर जेलेंस्की में से कोई भी जंग से अपने कदम पीछे नहीं खींचना चाहता है. यूक्रेन की आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सहयोगी रह चुकीं एक पुरानी लेडी सीक्रेट एजेंट ने दावा किया है कि पुतिन वाकई इस जंग को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. आलिया रोजा नाम की एक पूर्व एजेंट इन दिनों कैलिफोर्निया में रहती हैं. आलिया पुतिन के साथ मिलिट्री में जासूस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं और उन्हें बहुत करीब से जानती हैं. वे बताती हैं कि पुतिन हार नहीं सकते और जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
कैलिफोर्निया में आलीशान बंगले में रहती हैं आलिया
आलिया इन दिनों कैलिफोर्निया में क़रीब 15 मिलियन पाउंड यानी करीब डेढ़ अरब रुपए के एक आलीशान बंगले में रहती हैं. और एक मिलियन-डॉलर के फैशन बिजनेस की मालकिन हैं. आलिया एक रूसी मिलिट्री जनरल की बेटी हैं और किसी ज़माने में वो रूस के लिए एक जासूस के तौर पर काम करती थीं.
अपनी ख़ूबसूरती के सहारे आलिया अपने दुश्मन देशों के अफ़सरों को रिझाती और फिर उसने अपने देश के ख़ातिर ख़ुफ़िया जानकारियां इकट्ठा करती थीं. अभी भी आलिया के कई दोस्त और उनके घरवाले रूस और यूक्रेन दोनों देशों में रहते हैं, जबकि वो ख़ुद अमेरिका में रहती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने पुतिन को लेकर जो दावा किया है, उसने लोगों को चिंतित कर दिया है. ख़ुद आलिया ने कहा है कि चूंकि वो पुतिन की शख्सियत के इस पहलू को जानती हैं, इसलिए वो ख़ुद उन्हें लेकर बहुत फिक्रमंद हैं.
पुतिन ने सिखाया- कैसे उगलवाना है राज

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











