
जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, Ukraine कर रहा है जैविक हथियारों पर रिसर्च
AajTak
रूस के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन किसी लैब में इस समय जैविक हथियारों पर शोध कर रहा है. इससे पहले भी रूस की तरफ से आरोप लगा है कि यूक्रेन परमाणु हथियार हासिल करने का प्रयास कर रहा है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब विस्फोटक रूप ले चुका है. एक तरफ अगर रूस की तरफ से यूक्रेन में बने न्यूक्लियर प्लांट पर बमबारी देखने को मिली है तो दूसरी तरफ ऐसी भी रिपोर्ट आ रही हैं कि यूक्रेन की तरफ से जैविक हथियारों पर रिसर्च किया जा रहा है. अब रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगा दिया है. कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बॉर्डर पर जैविक हथियारों पर शोध किया जा रहा है.
क्या यूक्रेन में जैविक हथियार वालीं 30 लैब?
इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि यूक्रेन में रूस को 30 ऐसी लैब मिली हैं जहां पर जैविक हथियारों पर रिसर्च किया जा रहा है. ये भी दावा हुआ था कि अमेरिका द्वारा इन लैंब को फंडिंग दी जा रही थी. ये सभी आरोप रूस द्वारा ही लगाए गए थे. अभी के लिए रूस लगातार पूरी दुनिया से अपील कर रहा है कि ऐसे तमाम जैविक हथियारों का तुरंत खात्मा होना जरूरी है. वैसे यूक्रेन की ओर से इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
वैसे रूस की तरफ से यूक्रेन पर सिर्फ जैविक हथियारों को लेकर ही आरोप नहीं लगा है. इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन दावा कर चुके हैं कि यूक्रेन एक बार फिर परमाणु हथियार हासिल करने की फिराक में है. उनकी माने तो उसी वजह से उन्होंने यूक्रेन पर ये सैन्य कार्रवाई की. वे इसे अपने देश के लिए एक बड़ा खतरा मानते हैं.
वर्तमान युद्ध की बात करें तो आज रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत होने वाली है. कहा जा रहा है कि इस बार जेलेंस्की क्रीमिया और डोनबास क्षेत्र के जिन इलाकों को मान्यता दी गई थी, उनपर रूस से बातचीत को तैयार हैं. रूस इनको यूक्रेन से अलग जगहों के तौर पर देखता है. डोनबास में ही वे दो इलाके (लुहान्स्क,डोनेस्क) हैं जिनको रूस ने अलग देश के रूप में मान्यता दी थी.
कीव से अभी भी दूर रूसी सेना

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











