
जंगल सफारी में अचानक दिखा ब्लैक पैंथर, 20 सेकेंड में हुआ आंखों से ओझल, Video वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग के जंगलों में देखा गया 'कर्सियांग का बघीरा' यानी ब्लैक पैंथर अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है. यह वीडियो IFS अधिकारी प्रवीन कासवान ने X पर शेयर किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक ब्लेक तेंदुआ अपनी शाही चाल से जंगल में चलता है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग के जंगलों में देखा गया 'कर्सियांग का बघीरा' यानी ब्लैक पैंथर अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है. यह वीडियो IFS अधिकारी प्रवीन कासवान ने X पर शेयर किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक ब्लेक तेंदुआ अपनी शाही चाल से जंगल में चलता है.
आपको बता दें, ब्लेक तेंदुआ देखना बेहद ही रेयर होता है. इसे जंगलों में देख पाना किसी खुशकिस्मत पल से कम नहीं होता. जंगल सफारी करने के लिए ये पल भी खास हो गया, जब उन्हें ब्लेक पैंथर दिख गया.
पर्यटकों की धड़कनें बढ़ीं वीडियो में, पर्यटक इस दुर्लभ जानवर को देखकर हैरान हो जाते हैं. जैसे ही कोई उसकी ओर बढ़ता है, पैंथर अपनी निडरता दिखाते हुए एक कदम आगे बढ़ता है. इस घटना ने वहां मौजूद लोगों की सांसें रोक दीं. हालांकि, 38 सेकंड की इस क्लिप में ब्लैक पैंथर 20 सेकंड तक ही दिखता है और फिर गहरे जंगलों में गायब हो जाता है.
देखें वीडियो
वीडियो को साझा करते हुए प्रवीन कासवान ने लिखा की यह ब्लैक पैंथर उत्तरी बंगाल का है. कर्सियांग का बघीरा. वाह, क्या खूबसूरती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं. एक यूजर ने लिखा की ऐसे जानवर सिर्फ किस्मत वालों को देखने को मिलते हैं. दूसरे ने कहा की यह ब्लैक पैंथर किंग ऑफ जंगल जैसा महसूस होता है.
ब्लैक पैंथर को देखकर सांसें थम गईं

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











