
जंगल में महिला की अधजली लाश...महाराष्ट्र के जलगांव में ब्लाइंड मर्डर से सनसनी
AajTak
जलगांव जिले के एरंडोल तहसील स्थित पद्मालय शिवार के जंगल में एक अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एरंडोल तहसील से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पद्मालय शिवार के जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है.
स्थानीय लोगों द्वारा जंगल इलाके में शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना एरंडोल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की.
चूंकि महिला का शव आंशिक रूप से जला हुआ है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी उम्र, पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है. जंगल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के सुराग जुटाए जा सकें.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











