
छोटे निवेशकों की वजह से शेयर बाजार में बहार, SBI के अर्थशास्त्रियों ने कहा- जोखिम है!
AajTak
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अर्थशास्त्रियों ने गिरती जीडीपी और बढ़ते शेयर बाजार के मार्केट कैप को लेकर चिंता जताई है. अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे देश की वित्तीय स्थिरता को लेकर जोखिम पैदा हो सकता है.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अर्थशास्त्रियों ने गिरती जीडीपी और बढ़ते शेयर बाजार के मार्केट कैप को लेकर चिंता जताई है. अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे देश की वित्तीय स्थिरता को लेकर जोखिम पैदा हो सकता है. (Photo: Getty Images) दरअसल, एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने नोट में कहा है कि बीते साल दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारतीय कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सबसे तेज वृद्धि हुई. हालांकि, इस दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में गिरावट आई. इस असमानता की वजह से वित्तीय जोखिम पैदा हो सकता है. (Photo: Getty Images) एसबीआई के अर्थशास्त्रियों की मानें तो खुदरा निवेशकों ने शेयर बाजार में काफी रुचि दिखाई है. वित्त वर्ष 2020-21 में खुदरा निवेशकों की संख्या में 1.42 करोड़ की बढ़ोतरी हुई. वहीं अप्रैल और मई में इनकी संख्या 44 लाख और बढ़ गई.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











