
'...छोटी टीमों को दबा देती हैं' भारत से मिली हार के बाद बदले UAE कोच के सुर, पहले दी थी चुनौती
AajTak
भारत ने एशिया कप 2025 में यूएई को 9 विकेट से हराया. यूएई मात्र 57 रन पर ढेर हो गया, जबकि भारत ने लक्ष्य 4.3 ओवर में पूरा किया. कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए. कोच लालचंद राजपूत ने कहा कि खिलाड़ी भारतीय स्पिनर्स और बड़े नामों से दबाव में आ गए.
एशिया कप 2025 में भारत से मिली 9 विकेट की करारी शिकस्त के बाद यूएई के हेड कोच लालचंद राजपूत के सुर भी बदल गए हैं. मैच से पहले उन्होंने टीम इंडिया को चुनौती भरे लहजे में कहा था कि यूएई की टीम भारत को हरा सकती है. राजपूत ने दावा किया था कि यूएई की टीम संतुलित है और भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है. लेकिन करारी शिकस्त के बाद उन्होंने कहा कि यूएई पहली बार इतने बड़े नाम और इतनी उच्च स्तरीय गेंदबाजी का सामना कर रही थी, जिससे खिलाड़ी दबाव में आ गए.
भारत के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में यूएई की पूरी टीम केवल 13.1 ओवर में 57 रन पर ढेर हो गई. जवाब में भारत ने महज़ 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय गेंदबाजों का जलवा पूरे मैच में देखने को मिला. कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच रहे. उनके अलावा शिवम दुबे (3/4), वरुण चक्रवर्ती (1/4), अक्षर पटेल (1/13) और जसप्रीत बुमराह (1/19) ने भी अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: IND vs UAE Highlights: भारत ने महज 27 गेंद में यूएई को 9 विकेट से दी करारी मात, एशिया कप में सूर्या ब्रिगेड का विजयी आगाज
क्या बोले यूएई के कोच
राजपूत ने हार के बाद कहा, ;उन्होंने कभी इस स्तर के गेंदबाजों का सामना नहीं किया है. बड़े नामों से वो दबाव में आ गए.' भारत ने इस मैच में एक खास रणनीति अपनाते हुए स्पिनर्स पर भरोसा जताया और सिर्फ जसप्रीत बुमराह को बतौर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज खिलाया. अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया.
यह भी पढ़ें: IND vs UAE: 15 हार के बाद फिर चला भारत का सिक्का, सूर्या ने टॉस में कराया कमबैक

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












