
छेड़छाड़ की FIR, SC/ST एक्ट का केस और फिर 4 मर्डर... अमेठी हत्याकांड के पीछे पूरी कहानी क्या है, कौन है आरोपी चंदन?
AajTak
उत्तर प्रदेश के अमेठी में शिक्षक और उनकी पत्नी व 2 बच्चों की गोली मारकर गुरुवार को हत्या कर दी गई. इस पूरे मामले में परिजनों ने चंदन कुमार पर FIR दर्ज कराई है. क्योंकि 1 महीने पहले उसने शिक्षक सुनील की पत्नी से छेड़खानी की थी और जान से मारने की भी धमकी दी थी.
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की गुरुवार को उनके किराए के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार ने एक महीने पहले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि अगर उनके साथ कुछ अनहोनी हुई तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा. अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये मौतें मामले से संबंधित हैं या नहीं? फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: पैदल आए थे बदमाश, घटना के बाद बाइक से भागे... अमेठी में टीचर परिवार हत्याकांड में बड़ा खुलासा
शिक्षक की पत्नी ने चंदन वर्मा के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के मुताबिक सुनील मूल रूप से रायबरेली जिले के रहने वाले थे. वह अमेठी के पन्हौना में एक सरकारी स्कूल में तैनात थे. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनिल की पत्नी पूनम ने 18 अगस्त को रायबरेली में चंदन वर्मा के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और छेड़छाड़ के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी.
शिकायत में यह भी कहा गया था कि अगर उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है तो चंदन वर्मा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. मामले में सिंह ने कहा कि अभी यह पता लगाया जाना बाकी है कि हत्याएं मामले से संबंधित हैं या नहीं. इस घटना के बाद से पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. साथ ही लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अमेठी भेजा जा रहा है. घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है.
मामले की जांच के लिए टीमें गठित

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







