
छेड़छाड़ कर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है युवक, CCTV में हुआ कैद
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे युवक की हरकतों से महिलाएं और युवतियां परेशान हैं. युवक घर में घुसकर अश्लील हरकत करता है. इतना ही नहीं वो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करके भाग जाता है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सिरफिरे युवक से महिलाएं बेहद परेशान हैं. वो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है. इतना ही नहीं अंडरगारमेंट्स चोरी करके भाग जाता है. इस मामले में लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है.
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पिछले कुछ दिनों से महिलाएं एक युवक की हरकतों से परेशान हैं. वो घरों में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है. साथ ही अंडरगारमेंट्स उठाकर भाग जाता है.
युवक की हरकतों से महिलाएं परेशान
उसकी इन हरकतों से महिलाएं परेशान हैं. इस मामले में कुछ महिलाओं और युवतियों ने परिजनों के साथ पहुंचकर विजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि वो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.
हम सभी तंग आ चुके हैं- स्थानीय निवासी इलाके के एक निवासी शिबू यादव ने बताया कि युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है. उसकी हरकतों से हम सभी तंग आ चुके हैं. महिलाओं को घर में अकेला छोड़कर जाने में भी डर लगता है. पुलिस से मांग है कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.
किसी को डरने की जरूरत नहीं- थाना प्रभारी

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










