
छुट्टियां मनाने गोवा गए परिवार के साथ मारपीट, स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान होटल स्टाफ से हुई थी कहासुनी
AajTak
गोवा में मारपीट के दौरान घायल हुए पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए. क्योंकि उन्हें डर है कि सुनवाई के दौरान गोवा जाने पर उनके साथ फिर से ऐसी घटना हो सकती है. वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्होंने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
ग्रेटर नोएडा से गोवा घूमने गए एक परिवार के साथ होटल स्टाफ ने कुछ बदमाशों के साथ मिलकर मारपीट की. जिसमें परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया.
पीड़ित परिवार का कहना है कि वह 5 तारीख को गोवा छुट्टियां मनाने पहुंचे थे. शाम के समय सभी होटल के स्विमिंग पूल में नहा रहे थे और किनारे पर उनका कुछ सामान रखा हुआ था. इस दौरान होटल का एक स्टाफ आया और गलत भाषा का प्रयोग कर सामान हटाने के लिए कहने लगा. इस पीड़ित परिवार ने एतराज जताया और होटल के मैनेजर से इसकी शिकायत की. मैनेजर ने इस पर एक्शन लेते हुए स्टाफ को बाहर निकाल दिया. इसके बाद परिवार घूमने निकला तो उन्होंने देखा आरोपी अपने साथियों के साथ बाहर खड़ा था.
परिवार पर चाकू से हमला कर लहुलुहान किया
कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ इनके पास आया और लाठी, डंडे और चाकू मारकर सभी को खून से लथपथ कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस का रवैया भी ढुलमुल रहा. इस घटना की जानकारी देते हुए घायल जतिन शर्मा ने बताया कि जब वह स्विमिंग पूल में नहा रहे थे उस समय स्टाफ के एक मेंबर ने उनके साथ बदतमीजी की. इसके बाद हमने मैनेजर से इसकी शिकायत की थी. कुछ देर बाद जब बाहर निकले तो वह आधा दर्जन बदमाशों के साथ बाहर लेकर खड़ा था. हमले देखकर हमला कर लिया.
पीड़ित परिवार का केस दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग
इसके अलावा पीड़ित परिवार का कहना है कि वह चाहते हैं उनका केस दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए. उन्हें डर है कि वह फिर से गोवा गए तो उनके साथ फिर से मारपीट हो सकती है. साथ ही पीड़ित परिवार ने जान का खतरा भी बताया. साथ ही उन्होंने कहा वहां अक्सर टूरिस्ट के साथ मारपीट की घटना होती रहती है पर पुलिस उनका मुकदमा दर्ज नहीं करती थी. वहीं पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







