
छात्रा के साथ सहेली ने की मारपीट, पीड़िता ने लगाया कपड़े फाड़ने और निर्वस्त्र करने का आरोप
AajTak
पटना के मनेर में छात्रा के साथ उसके सहेली ने मारपीट की. छात्रा ने अपने सहेली पर निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कहा मारपीट की घटना की शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
पटना के मनेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के मनेर थाना के लोदीपुर गांव में एक छात्रा ने अपनी सहेली की जमकर पिटाई की. इस मामले में पीड़िता ने मनेर थाने पहुंचकर अपनी सहेली और उसके परिजनों पर निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
पीड़िता ने बताया कि वह मनेर स्थित लोदीपुर बाजार से प्रैक्टिकल की कॉपी लेने गई थी. वहां से लौटने के दौरान उसकी सहेली अनामिका और कशिश ने उसे पकड़ लिया और खींचकर घर के अंदर ले गईं. इसके बाद उसकी पिटाई की.
पीड़िता ने लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप
इतना ही नहीं, आरोपी लड़कियों के पिता जितेंद्र राय और मूसा राय ने भी उसकी पिटाई की. पीड़ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए. पीड़िता ने बताया कि जब उसकी पिटाई की जा रही थी, तो वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए आगे नहीं आए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामले की जांच की जा रही है- थाना प्रभारी
इस मामले में मनेर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एक छात्रा ने मारपीट की शिकायत की है. दो सहेलियों के बीच आपस में मारपीट का मामला सामने आया है. कपड़े फाड़ने और निर्वस्त्र करने का मामला नहीं है. फिलहाल पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










