
छह दिन से डाउन है एम्स का सर्वर, काम कैसे चल रहा है? : आज का दिन, 29 नवंबर
AajTak
AIIMS के सर्वर पर हैकर्स का हमला डिजिटल इंडिया के लिए कितना बड़ा सेटबैक है, गुजरात के पहले चरण में कौन से मुद्दे हैं अहम और गहलोत पर एक्शन लेना कांग्रेस के लिए क्यों है मुश्किल? सुनिए 'आज का दिन' में.
भारत का सबसे बड़ा अस्पताल है एम्स. हर हेल्थ इमरजेंसी में खबरों में रहता है. इस बार सुर्खियों में अस्पताल इसलिए है क्योंकि यहां का सर्वर पिछले छह दिन से ठप पड़ा है हैकिंग की वजह से. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुताबिक हैकर्स ने इसके बदले 200 करोड़ रुपए मांगे हैं क्रिप्टोकरेंसी की शक्ल में. एम्स प्रशासन कह रहा है कि सर्वर रीस्टोर करने के लिए कोशिशें जारी हैं लेकिन दूसरी तरफ़ काम मैनुअली चल रहा है. हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार कम से चार करोड़ पेशेंट्स का डेटा इस हैकिंग से ख़तरे में है. इंडिया कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के साथ जांच में लगी हुई है लेकिन अभी स्थिति जस की तस है. AIIMS के सर्वर पर हैकर्स का हमला डिजिटल इंडिया के लिए कितना बड़ा झटका है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
-------------------------------------
गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. 19 जिलों की 89 सीटें हैं जिनपर 788 कैंडीडेट्स मैदान में हैं. इन सीटों पर 1 दिसंबर को वोटिंग होनी है. पहले चरण में कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले हैं जहां वोटिंग होनी है. इनमें ज्यादातर कच्छ और सौराष्ट्र की वही सीटें हैं जहां पिछली बार कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ा था. सौराष्ट्र और कच्छ की 54 सीटों पर कांग्रेस ने 30 सीटें जीती थीं और बीजेपी ने 23. हालांकि इस बार बीजेपी यहाँ पूरी कोशिश में हैं कि 2017 न दुहराए. आम आदमी पार्टी ने भी इस बार मामला पेचीदा कर रखा है. कहा जा रहा है कि शहरी वोटर्स के लिए आम आदमी पार्टी के वादे चुनावों की तस्वीर बदल सकते हैं. फिलहाल इन 89 सीटों पर जिन पर 12 घंटे से भी कम वक्त में चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा- कैसा समीकरण बनता दिख रहा है और यहाँ के मुद्दे क्या होंगे? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
--------------------------------- राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच की खींचतान कम होंती दिख ही नहीं रही. बीते शनिवार गहलोत ने पायलट को ग़द्दार कह दिया. पायलट की तो नहीं लेकिन पार्टी की तरफ़ से प्रतिक्रिया आई कि इस तरह के शब्द ग़लत हैं, उन पर कार्रवाई होगी. हालांकि कार्रवाई करने के मामले में कांग्रेस की गति बहुत धीमी है. अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले गहलोत खेमे की बग़ावत के शिकार हुए अजय माकन ने कार्रवाई के इंतेज़ार में इस्तीफ़ा ही दे दिया था..हालांकि पार्टी में मेसेजिंग के लिए कांग्रेस के लिए गहलोत या उनके खेमे पर ऐक्शन लेना फिलहाल मजबूरी दिखाई दे रहा है.. लेकिन एक दुविधा और है. गुजरात के चुनावों के समय पार्टी अपनी तरफ़ से आंतरिक ऐक्शन लेकर कोई भी ऐसा बखेड़ा नहीं करना चाहेगी, जिससे उसको वहाँ नुकसान हो. राजस्थान में भी चुनाव को साल भर बचे हैं, बीजेपी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं लेकिन कांग्रेस पायलट-गहलोत के इंटरनल ड्रिफ्ट से ही उबर नहीं सकी. गहलोत पर ऐक्शन लेना कांग्रेस के लिए मुश्किल क्यों हो रहा है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



