
छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान देकर फंसे महाराष्ट्र में बीजेपी के MLC, विवाद बढ़ा तो माफी मांगी
AajTak
भाजपा के एमएलसी लाड प्रसाद ने कहा- मैंने अनजाने में कुछ और बोल दिया और मैंने तुरंत गलती सुधार ली. वीडियो संदेश में लाड ने इस मुद्दे का 'राजनीतिकरण' करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर हमला बोला है. दरअसल, राकांपा ने लाड का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें लाड 'कोंकण महोत्सव' में पत्रकार वार्ता कर रहे थे.
छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. अब बीजेपी के MLC प्रसाद लाड विवादित बयान देकर फंस गए हैं. बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म कोंकण क्षेत्र में हुआ है. हालांकि, बाद में उन्होंने बयान पर माफी मांग ली, लेकिन उनके बयान से विवाद बढ़ गया है. शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने प्रसाद लाडे पर हमला बोला है. राउत ने पूछा कि क्या भाजपा ने ऐतिहासिक शोध के लिए एक नई परिषद का गठन किया है?
राउत ने कहा कि यह एक ज्ञात तथ्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म (पश्चिमी महाराष्ट्र के) पुणे जिले के शिवनेरी में हुआ था और उनकी मृत्यु राज्य के कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ में हुई थी. वहीं, विवाद बढ़ने के बाद लाड ने वीडियो संदेश के जरिए माफी मांगी है. लाड ने रविवार को कहा- अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं. उन्होंने ट्वीट किया- कोंकण छत्रपति शिवाजी महाराज की 'कर्मभूमि' थी. लाड ने कहा कि कोई यह नहीं भूल सकता कि कोंकण में 'स्वराज्य' के बीज बोए गए थे.
भाजपा विधायक लाड ने आगे कहा- मैंने अनजाने में कुछ और बोल दिया और मैंने तुरंत गलती सुधार ली. वीडियो संदेश में लाड ने इस मुद्दे का 'राजनीतिकरण' करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर हमला बोला है. दरअसल, राकांपा ने लाड का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें लाड 'कोंकण महोत्सव' में पत्रकार वार्ता कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा राजा के जन्म स्थान पर टिप्पणी की.
शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी NCP ने कहा कि भाजपा को इतिहास के बारे में दूसरों को उपदेश देने के बजाय अपने ही विधायकों को पढ़ाना चाहिए. लाड की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने हैरानी जताई. राउत ने कहा- क्या भाजपा इतिहास को फिर से लिखना चाहती है और ऐतिहासिक शोध के लिए एक नई परिषद का गठन किया है.
राउत ने कहा- यह एक ज्ञात तथ्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म पुणे जिले के शिवनेरी में हुआ था और उनकी मृत्यु कोंकण के रायगढ़ में हुई थी. उन्होंने कहा- 'मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) ने महाराष्ट्र में नीति आयोग जैसा पैनल बनाया है और अपने बिल्डर मित्र को इसका प्रमुख नियुक्त किया है.'
बताते चलें कि पिछले महीने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को 'पुराने दिनों' के प्रतीक के रूप में बताकर विवाद खड़ा कर दिया था. गवर्नर के बयान के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई थी. राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को भी शिवाजी महाराज पर अपनी हालिया टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








