
छत्तीसगढ़ में किसानों से किया वादा हमने पूरा किया: राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस सरकार ने किसानों से राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 5,627 करोड़ रुपए की राशि देने का वादा किया था, जिसके अंतिम किस्त के रूप में 1,104.27 करोड़ रुपए की राशि आज किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई.
छत्तीसगढ़ में आज किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1,104.27 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया. कांग्रेस सरकार ने किसानों से राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 5,627 करोड़ रुपए की राशि देने का वादा किया था, जिसके अंतिम क़िस्त के रूप में 1,104.27 करोड़ रुपए की राशि आज किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई. इस दौरान वर्चुअल बैठक से जुड़ते हुए कांग्रेस नेता और लोक सभा सांसद राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा किया है. केंद्र सरकार जहां किसानों के विरुद्ध कानून लेकर आई है वहीं छत्तीसगढ़ की सरकार विभिन्न योजनाओं के द्वारा किसानों, छोटे व्यापारियों और गरीबों की मदद कर रही है, जिसकी वजह से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार में आने के बाद हमने वादा किया था कि मेहनतकश किसानों को उनके उपज का सही मूल्य देंगे. राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 19 लाख किसानों को 5,627 करोड़ रुपए की राशि कृषि आदान सहायता के रूप में प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि आज मुझे संतोष है कि किसानों से किया वादा हमने पूरा किया. उन्होंने कहा हम वादा करके भूलने वाले नहीं, बल्कि पूरा करने वाले लोग हैं, ये हमने साबित करके दिखाया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












