
छत्तीसगढ़ में CM बने 'विष्णु', क्या MP में होगा 'शिव' का राज? आज हो सकता है मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला
AajTak
छत्तीसगढ़ में भले ही सीएम चुन लिया गया हो, लेकिन मध्य प्रदेश में अभी भी सस्पेंस बरकरार है. सवाल उठ रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसका राज होगा. क्या एमपी में शिवराज ही सीएम बने रहेंगे या पार्टी नया चेहरा आजमाएगी. MP में सीएम चेहरे के लिए चल रही चर्चाओं पर जल्द विराम लगने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ में कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आज सीएम के नाम का ऐलान हो गया है. विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति जताई गई. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया. मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिले. माना जा रहा है कि जल्द ही शपथ की तारीख का भी ऐलान किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में भले ही सीएम चुन लिया गया हो, लेकिन मध्य प्रदेश में अभी भी सस्पेंस बरकरार है. सवाल उठ रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसका राज होगा. क्या एमपी में शिवराज ही सीएम बने रहेंगे या पार्टी नया चेहरा आजमाएगी. इस तरह के कयासों का दौर जारी है. इन अटकलों और चर्चाओं के बीच शिवराज सिंह चौहान अपनी ताकत दिखा रहे हैं.
एमपी में सीएम चेहरे के लिए चल रही चर्चाओं पर जल्द विराम लगने की उम्मीद है, क्योंकि सोमवार को विधायक दल की बैठक होनी है. इसमें सीएम का नाम तय होने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश की सियासत में सबकी नजरें मुख्यमंत्री पद पर जमी हुई हैं. सस्पेंस गहरा है तो कोशिशें भी जारी हैं. शिवराज लगातार तस्वीरों के जरिए आलाकमान को संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वही मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता हैं. वही 2024 में बीजेपी के एजेंडे में फिट बैठते हैं.
जहां बीजेपी कमजोर वहां दौरा कर रहे शिवराज
शिवराज सिंह चौहान लगातार उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जहां बीजेपी कमजोर है. पहले वह कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा गए. फिर श्योपुर का दौरा किया. दिग्विजय के गढ़ राघोगढ़ में भी सभा की. लगातार लाडली बहनों से मुलाकात कर रहे हैं. यानी आधी आबादी से लेकर 2024 के एजेंडे तक शिवराज कहीं न कहीं खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश में चंद घंटों का इंतजार
मध्य प्रदेश में बहुमत का आंकडा 116 है, लेकिन बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत हासिल करके दो तिहाई बहुमत हासिल किया है. अब सीएम चेहरे के लिए पर्यवेक्षकों के साथ विधायकों की बैठक का इंतजार है. देश के दिल मध्य प्रदेश में इस बार कमल तो खिल गया है, लेकिन बतौर सीएम किस्मत किसकी खिलेगी, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन चंद घंटों के भीतर ये भी साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से 'मामा राज' आएगा या फिर सीएम पद का ताज किसी और के हिस्से में जाएगा.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










