
छत्तीसगढ़: बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बेटी, पिता ने देखा तो उठाया ये कदम
AajTak
बलरामपुर के वाड्रफनगर में एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी को साथियों संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया. फिर लाश को पास में ही कुंए में फेंक दिया. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी को साथियों संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया. फिर लाश को पास में ही कुंए में फेंक दिया. मामला वाड्रफनगर का है. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम लोधी निवासी कुलदीप खैरवार (22 वर्ष) दूसरे राज्य में मजदूरी करता था. मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही त्योहार मनाने के लिए वो घर लौटा था. उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव की एक युवती से चल रहा था. मकर संक्रांति (15 जनवरी) की रात उसने दोस्तों के साथ शराब पी और प्रेमिका के घर चला गया.
इस दौरान युवती के माता-पिता घर पर नहीं थे. रात में युवती के दो रिश्तेदारों घनश्याम और नंगा झोरी को किसी युवक के आने बात पता चली, तो वे दीवार फांदकर घर में घुसे. यहां उन्होंने युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी बेदम पिटाई की और घर से बाहर निकाला.
बाहर रवि, विजय और हरि खैरवार भी खड़े थे, उन्होंने भी युवक को पीटा. मारपीट के बाद उन्होंने युवक कुलदीप को पकड़ रखा था और मामले की जानकारी युवती के पिता को दी, युवती का पिता घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से युवक की गर्दन पर 3-4 बार वार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद सबूत छिपाने के लिए सभी ने मिलकर युवक का शव उसके गांव लोधी में ले जाकर एक कुएं में फेंक दिया. इधर दूसरे दिन भी घर नहीं पहुंचने पर युवक के परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन तीसरे दिन भी उसका पता नहीं चला.
प्रेमिका ने थाने पहुंचकर दी सूचना इसी बीच 17 जनवरी को प्रेमिका वाड्रफनगर चौकी पहुंची और प्रेमी के साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस तत्परता दिखाते हुए तुरंत गांव पहुंची और कुएं से युवक का शव निकलवाया. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया.
पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के पिता समेत उसके 6 रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों में राम सिंह गोंड, रवि, विजय, हरि खैरवार, घनश्याम और नंगा झोरी शामिल हैं. पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









