
छत्तीसगढ़: बीजापुर में 62 छात्राएं हुईं फूड पॉइजनिंग की शिकार, एक की मौत
AajTak
बीजापुर के माता रुक्मणी आश्रम स्कूल में खराब खाने से एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं स्कूल के दो दर्जन से ज्यादा छात्र बीमार पड़ गए. बीमार छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की जांच के लिए जिला कलेक्टर ने पांच लोगों की टीम का गठन किया है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माता रुक्मणी आश्रम स्कूल में खराब खाने की वजह से बुधवार को 35 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे एक दिन पहले ही स्कूल के 27 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी. बीमार हुई छात्राओं में से 9 की हालत गंभीर है, जिन्हें ICU में एडमिट किया गया है.
वहीं इस दौरान दो लड़कियों की हालत ज्यादा खराब हो गई, जिन्हें इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक जगदलपुर मेडिकल जाते समय ही छात्रा शिवानी तेलाम की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: पंजाब: स्कूल में खाना खाने के बाद 60 बच्चे बीमार, प्रिंसिपल सस्पेंड
आश्रम की व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल
रुक्मणी आश्रम स्कूल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं अब आरोप लगाए जा रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग जिले में संचालित आश्रम विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर गंभीर नहीं है. क्योंकि बच्चों की मौत का सिलसिला अनवरत जारी है, फिर भी उससे कोई सबक आश्रम प्रशासन नहीं ले रहा है. साथ ही अब ये सवाल उठने लगा है कि आखिर आश्रम के इतने सारे बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार कैसे हो गए.
यह भी पढ़ें: Haryana: कीटनाशक दवा के छिड़काव से 28 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











