
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 103 नक्सलियों ने किया सरेंडर
AajTak
सरेंडर करने वालों में 80 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं. इनमें 1 करोड़ 06 लाख 30 हजार रुपये के इनामी 49 नक्सली भी शामिल हैं. सरेंडर के लिए आए नक्सलियों में कई बड़े पदाधिकारी भी हैं, जिन पर भारी इनामी रकम घोषित थी. यह कदम यह दिखाता है कि नक्सलियों का हौसला लगातार टूट रहा है और वे अब मुख्यधारा का रास्ता चुन रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर 103 नक्सलियों ने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है. सरेंडर करने वालों में 80 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं. इनमें 1 करोड़ 06 लाख 30 हजार रुपये के इनामी 49 नक्सली भी शामिल हैं.
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में दंडकारण्य विशेष जनताना सरकार के अध्यक्ष, पीपुल्स कांग्रेस के सदस्य, ACM, DVCM, जनताना सरकार सदस्य, मिलिशिया प्लाटून सदस्य और जनमिलिशिया के साथ-साथ CNM, KAMS, DAKMS जैसे फ्रंटल संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वालों को शासन की नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई.
बीजापुर पुलिस के मुताबिक, सरेंडर के लिए आए नक्सलियों में कई बड़े पदाधिकारी भी हैं, जिन पर भारी इनामी रकम घोषित थी. यह कदम यह दिखाता है कि नक्सलियों का हौसला लगातार टूट रहा है और वे अब मुख्यधारा का रास्ता चुन रहे हैं.
जिले में अब तक 195 नक्सली ढेर
पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि 1 जनवरी 2024 से अब तक जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में 924 नक्सली गिरफ्तार किए गए, 599 ने सरेंडर किया और 195 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए. ये आंकड़े स्पष्ट रूप से यह दर्शाते हैं कि नक्सली लगातार कमजोर पड़ रहे हैं और उनकी संगठनात्मक क्षमता घट रही है.
सरेंडर की इस बड़ी घटना के दौरान बीजापुर के पुलिस कप्तान, आईआरबी 4वीं बटालियन के कमांडेंट, सीआरपीएफ 85वीं बटालियन के कमांडेंट और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. उन्होंने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए स्वागत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उन्हें सुरक्षा और विकास के अवसर प्रदान करेगा.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









