
छत्तीसगढ़ तक पहुंची महाराष्ट्र के बिटकॉइन मामले की आंच, ED की टीम ने रायपुर में की जांच
AajTak
बीजेपी ने एनसीपी (SP) नेता और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले के कथित वॉयस नोट्स चलाकर गंभी आरोप लगाए थे. बीजेपी ने कहा था कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए बिटकॉइन को भुनाने की कोशिश की जा रही है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बिटकॉइन विवाद को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. महाराष्ट्र के इस मामले की आंच छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार को रायपुर की ऑडिट कंपनी के कर्मचारी गौरव मेहता के घर पर छापेमारी की है. मेहता पर राजनीतिक बिटकॉइन ट्रांजेक्शन मामले में शामिल होने का आरोप है.
रायपुर में गौरव मेहता के घर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के प्रावधानों के तहत कवर किया जा रहा है. ईडी का यह एक्शन ऐसे समय में हो रहा है, जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है. बता दें कि बीजेपी ने एक दिन पहले (19 नवंबर) ही एनसीपी (SP) नेता और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले के कथित वॉयस नोट्स चलाकर गंभी आरोप लगाए थे. बीजेपी ने कहा था कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए बिटकॉइन को भुनाने की कोशिश की जा रही है.
ईडी ने बढ़ाया जांच का दायरा
ED सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने क्रिप्टो (बिटकॉइन) संपत्ति पोंजी घोटाले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है. गौरव मेहता और कुछ दूसरे लोगों के राजनेताओं, राजनीतिक रूप से प्रभावित व्यक्तियों और नौकरशाहों के साथ 'संबंधों' की जांच की जा रही है. बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कुछ ऑडियो क्लिप जारी करते हुए दावा किया था कि इसमें कथित तौर पर सुप्रिया सुले और नाना पटोले की आवाजें हैं. इससे संकेत मिलता है कि चुनाव अभियान के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल किया गया.
गौरव मेहता को नहीं जानती: सुले
हालांकि, सुप्रिया सुले ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने आरोपों को झूठा करार देते हुए इसके खिलाफ चुनाव आयोग और राज्य के साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि वह गौरव मेहता को नहीं जानती हैं. नाना पटोले ने भी BJP के आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि जो क्लिप प्रसारित की जा रही हैं, उसमें उनकी आवाज नहीं हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










