
छत्तीसगढ़: ग्रामीणों ने तीन परिवारों को गांव से बाहर निकाला, धर्म परिवर्तन का आरोप
AajTak
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अमाबेड़ा इलाके के अलनार गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव पैदा हो गया है. कथित तौर पर तीन परिवारों को धर्म बदलने और ‘माता पहुंचानी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार करने के बाद गांव से बाहर निकाल दिया गया.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अमाबेड़ा इलाके के अलनार गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने कथित तौर पर तीन परिवारों को गांव से बाहर निकाल दिया क्योंकि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया था.
धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ना लेने से बढ़ी नाराजगी सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय सामने आई जब इन परिवारों ने 'माता पहुंचानी' कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद गांव वालों ने कथित तौर पर इन परिवारों के घरों से उनका सामान बाहर निकाल दिया और तीनों घरों पर ताले लगा दिए.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 76 लाख के 21 इनामी नक्सलियों ने हथियार डाल किए सरेंडर
तीन परिवारों के 13 सदस्य बेघर
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इन परिवारों के कुल 13 सदस्य बेघर हो गए हैं. उन्हें गांव छोड़कर जंगल के आसपास भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा और उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा. इस पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











