
'छठी बार का सांसद हूं, आप हमको सिखाएंगे....', नारेबाजी करने से रोका तो पप्पू यादव ने किरेन रिजिजू पर साधा निशाना
AajTak
पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष के सांसदों की तरफ निशाना साधते हुए कहा, 'मैं 6 बार का सांसद हूं. आप मुझे सिखाएंगे?' इसके आगे पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आप कृपा पर जीते होंगे. मैं निर्दलीय जीता हूं.' पप्पू यादव बोले- मैं चौथी बार निर्दलीय चुनाव जीतकर यहां आया हूं.
लोकसभा में सांसदों के शपथ लेने की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में आज दिनभर कई ऐसे वीडियोज सामने आए जिनसे विवाद हुआ. इसके बाद लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित बयानों और नारों को हटा दिया गया है. इसी बीच बिहार के पूर्णिया से जीते पप्पू यादव भी शपथ लेने संसद पहुंचे. ऐसे में उन्होंने भी नारेबाजी करने की कोशिश की तो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें रोका.
ऐसे में पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष के सांसदों की तरफ निशाना साधते हुए कहा, 'मैं 6 बार का सांसद हूं. आप मुझे सिखाएंगे?' शपथ लेने पहुंचे पप्पू यादव गले में #Reneet की तख्ती लटकाए दिखे. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत, 'प्रणाम पूर्णिया, प्रणाम बिहार, सलाम बिहार, जोहार बिहार' से की.
भोजपुरी में शपथ तो बाद में की नारेबाजी
पप्पू यादव ने भोजपुरी भाषा में शपथ ली. अपनी शपथ के अंत में उन्होंने धन्यवाद बोलते हुए, नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की. साथ ही उन्होंने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की भी मांग वहीं खड़े होकर की. उन्होंने सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद के नारे लगाए. ऐसे में प्रोटेम स्पीकर और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें नारेबाजी रोकने को कहा.
'आप कृपा पर जीते होंगे. मैं निर्दलीय जीता हूं'
तो पप्पू यादव ने कहा कि मैं 6 बार का सांसद हूं. आप मुझे सिखाएंगे? इसके आगे पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आप कृपा पर जीते होंगे. मैं निर्दलीय जीता हूं.' पप्पू यादव बोले- मैं चौथी बार निर्दलीय चुनाव जीतकर यहां आया हूं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









