
छट रहे हैं संकट के बादल, इस साल 73 लाख करोड़ की शॉपिंग कर सकते हैं भारतीय!
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर से उबरने के बाद अब भारतीय जमकर खर्च करने के लिए तैयार हैं. FITCH SOLUTIONS की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में देशवासी 73 लाख करोड़ की शॉपिंग कर सकते हैं. ये खर्च लगभग प्री-कोविड स्तर के बराबर है. इससे मंदी का असर जल्द ही गायब होने की उम्मीद बढ़ गई है.
कोरोना की दूसरी लहर से उबरने के बाद अब भारतीय जमकर खर्च करने के लिए तैयार हैं. FITCH SOLUTIONS की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में देशवासी 73 लाख करोड़ की शॉपिंग कर सकते हैं. ये खर्च लगभग प्री-कोविड स्तर के बराबर है. इससे मंदी का असर जल्द ही गायब होने की उम्मीद बढ़ गई है. अनलॉक की शुरुआत के साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी की लहर दौड़ सकती है. दरअसल, अभी तक आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना की दूसरी लहर के असर से भारतीयों की खपत इस साल घट सकती है. अगर ऐसा होता है तो खपत आधारित भारतीय अर्थव्यवस्था को कड़ी चोट पहुंच सकती है. लेकिन अब फिच सॉल्यूशंस की रिपोर्ट में इस आशंका को खारिज कर दिया गया है. फिच सॉल्यूशंस की रिपोर्ट के मुताबिक उपभोक्ताओं का खर्च 2021 में 9.1 फीसदी की दर से बढ़ेगा. पिछले साल उपभोक्ताओं के खर्च में 9.3 फीसदी की गिरावट आई थी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











