
चोरों को पकड़ा तो खुला 3 महीने पुराने कत्ल का राज... दिल्ली के अलीपुर में मिला कंकाल
AajTak
दिल्ली के अलीपुर थाना पुलिस ने तीन महीने पुराने हत्या के मामले का खुलासा किया है. बाइक चोरी की जांच के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से मिला मोबाइल हत्या की कड़ी बना. पूछताछ में उन्होंने यमुना किनारे युवक की हत्या कर शव दफनाने की बात कबूल की तो सारा मामला खुला.
दिल्ली की अलीपुर थाना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने 3 महीने पुराने हत्या के एक मामले को सुलझाया है. यहां आरोपियों के पास से मिले एक मोबाइल ने पूरे मामले की गुत्थी खोलकर रख दी. उनकी निशानदेही पर रात के अंधेरे में पुलिस की टीम ने फावड़ा और कुदाल से जमीन खोदी. करीब 5 फीट अंदर खुदाई के बाद पुलिस टीम ने जो कुछ देखा. उससे सभी को होश उड़ गए. यहां एक युवक का कंकाल था जिसकी 3 महीने पहले 3 लुटेरों ने हत्या कर दी थी और यहां दफनाया दिया था.
ये मामला दिल्ली के अलीपुर थाना पुलिस का है.लेकिन सवाल है कि पुलिस इस शव तक कैसे पहुंची. ये आपको विस्तार से बताते हैं. दरअसल, अलीपुर थाना पुलिस को बख्तावरपुर से एक बाइक चोरी होने की खबर मिली थी. इसी मामले में पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही थी.सीसीटीवी की मदद से एक शख्स को बाइक चुराते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने उसे धर दबोचा. पूछताछ में बाइक चोरी में 2 और लोगों का नामों का खुलासा हुआ. इन्हें भी पुलिस टीम ने पकड़ा तो इनके पास से पुलिस को एक फोन मिला, जो इनका नहीं बल्कि चोरी का था. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरी टीम के होश उड़ गए.
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि 3 महीने पहले वो यमुना किनारे बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ उन्होंने लूटपाट की और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. शव की करीब 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर यहीं दफना दिया.
पुलिस आरोपियों को पकड़कर मौके पर लेकर गई और आरोपियों की बताई जगह पर देर रात खुदाई की, तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस को यहां से एक कंकाल मिला. मौके पर पहुंची क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि शव की पहचान की सके.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











