
चोरी-छिपे मक्का पहुंच गया गैर-मुस्लिम शख्स, Video देखकर भड़के दुनिया भर के मुसलमान
AajTak
इजरायल के चैनल 13 के वर्ल्ड न्यूज एडिटर की मक्का यात्रा विवादों में हैं. दरअसल मक्का में गैर मुस्लिमों के प्रवेश पर लंबे समय से प्रतिबंध लगा हुआ है. ऐसे में एक गैर मुस्लिम के मक्का पहुंचने की आलोचना की जा रही है.
इजरायल के एक यहूदी पत्रकार की सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का से की गई रिपोर्टिंग पर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, मक्का में गैर मुस्लिमों के प्रवेश पर बैन है. ऐसे में एक गैर मुस्लिम का मक्का पहुंचने पर विवाद खड़ा हो गया है. इजरायल के चैनल 13 ने सोमवार को एक रिपोर्ट प्रसारित की थी, जिसमें चैनल के वर्ल्ड न्यूज एडिटर गिल तमारी कार से मक्का शहर घूम रहे हैं और मक्का की महत्वपूर्ण जगहों के बारे में बता रहे हैं.
तमारी प्रसिद्ध मक्का गेट से भी गुजरते हैं. मक्का शहर की सीमा इसी गेट से शुरू होती है और यहां किसी भी गैर मुस्लिम का प्रवेश प्रतिबंधित है.
पत्रकार तमारी ने मक्का के बाहरी इलाके में स्थित माउंट अराफात पर सेल्फी भी ली. हज के लिए हाजी बड़ी तादाद में इसी माउंट अराफात पर जुटते हैं.
मक्का और मदीना में गैर मुस्लिमों के आने पर प्रतिबंध है. किसी गैर मुस्लिम के यहां आने पर उन पर जुर्माना सहित डिपोर्ट तक किया जा सकता है.
तमारी उन तीन इजरायली रिपोर्टर्स में से एक हैं, जिन्हें पिछले हफ्ते हुए क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस को कवर करने के लिए सऊदी अरब आने की अनुमति दी गई थी. इस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शिरकत की थी.
पत्रकार की आलोचना

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








