
'चोरी करता था, इसलिए मार डाला...', मौसी ने 12 साल के भांजे को तीन दिन तक पीटा, मौत
AajTak
सूरत में मौसी ने 12 वर्षीय भांजे की तीन दिन तक इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौसी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मौसी ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा चोरी करता था. कई बार भांजे को इस हरकत के लिए डांटा भी. लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था.
मौसी को हमारे समाज में मां का दूसरा दर्जा दिया जाता है. लेकिन गुजरात के सूरत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगी. यहां मौसी ने बहन के बेटे को तीन दिन तक इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने मौसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तारी कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, गुजरात के सूरत शहर में वरियाली बाजार इलाके में रहने वाली रेशमा बीवी उर्फ पिंकी का साल 2006 में पश्चिम बंगाल के रहने वाले हाफिज उल इस्लाम के साथ निकाह हुआ था. दोनों को तीन बेटे हुए. लेकिन कुछ समय हाफिज की मौत हो गई. फिर तीन महीने पहले ही रेशमा ने मोहम्मद जुबेर शेख नामक शख्स के साथ दूसरा निकाह किया.
रेशमा सबसे छोटे बेटे को अपने साथ लेकर जुबेर के घर रहने लगी. लेकिन उसने दो बेटों 14 वर्षीय रियाजुल और 12 वर्षीय सिराजुल को अपनी 45 वर्षीय विधवा बहन शहजादी सलीम शाह के पास रहने के लिए छोड़ दिया. शहजादी सलीम शाह सूरत के अठवा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खंडेरावपुरा हलीम बाबा के मकान में रहती है.
शनिवार शाम को करीब 5 बजे 14 वर्षीय पुत्र रियाजुल ने मां को फोन किया और बरियावी बाजार मिलने के लिए बुलाया. मां बेटे रियाजुल से मिलने पहुंची तो पता चला कि सिराजुल की मौत हो गई है. यह बात सुनते ही उसके होश उड़ गए. वह तुरंत बहन के घर पहुंची तो वहां उसे सिराजुल की लाश पड़ी मिली. उसने देखा कि सिराजुल के शरीर पर चोटों के कई निशान थे, जिससे उससे शरीर काला पड़ गया था.
रेशमा ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें ये समझते देर नहीं लगी कि मामला हत्या का है. पुलिस ने रेशमा की शिकायत पर आरोपी शहजादी को गिरफ्तार कर लिया. रेशमा ने पुलिस को ये भी बताया कि 28 सितंबर को वह अपने बेटों से मिलने आई थी. तभी भी उसने बेटे के शरीर पर चोटों के निशान देखे थे. लेकिन तब उसने इतना गौर नहीं किया.
'चोरी करता था सिराजुल' वहीं, पुलिस पूछताछ में शहजादी ने हत्या की बात कबूल कर ली. उसने माना कि उसकी पिटाई से सिराजुल की मौत हुई है. शहजादी ने बताया कि सिराजुल कई बार उसके पर्स से पैसे चुराता था. इसे लेकर उसने सिराजुल को डांटा भी था. लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. 30 सितंबर को भी सिराजुल ने उसके बैग से पैसे चोरी किए. इसी बात से वह काफी नाराज थी. फिर उसने इसी बात पर सिराजुल की पिटाई कर दी और पैसे वापस मांगे. लेकिन सिराजुल ने पैसे वापस नहीं किए. तीन दिन तक घर में इसी बात को लेकर विवाद रहा. तीन दिन तक शहजादी ने सिराजुल को इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








