
चॉकलेट बिरयानी देखकर भड़के लोग, कहा अब बस वेनिला पुलाव देखना बाकी
AajTak
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में चॉकलेट बिरयानी बेची जा रही है जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. (तस्वीर - वीडियो ग्रैब/FHM Pakistan)
बिरयानी भारत समेत कई देशों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट बिरयानी खायी है. आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन ये बिल्कुल सच है. (तस्वीर - वीडियो ग्रैब/FHM Pakistan) भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में चॉकलेट बिरयानी बेची जा रही है जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. (तस्वीर - वीडियो ग्रैब/FHM Pakistan) पाकिस्तान के ढाबे का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा जिसमें बिरयानी पर पिघले हुए चॉकलेट की गार्निशिंग की गई है. इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और खूब खरी खोटी सुनाई. (तस्वीर - वीडियो ग्रैब/FHM Pakistan)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











