
चेहरे पर मुस्कान-जेब में पिस्टल और फेसबुक लाइव में कत्ल... जानिए मॉरिस भाई की अभिषेक घोसालकर से दुश्मनी की पूरी कहानी
AajTak
मुंबई में हुए इस मर्डर में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व नगर सेवक अभिषेक घोषालकर को गोली मारी गई और वो भी फेसबुक लाइव के दौरान. इस मर्डर का सबसे सनसनीखेज पहलू यही है कि ऐसा मर्डर इससे पहले कभी नहीं देखा गया.
Live Murder in Mumbai: मुंबई में कैमरे पर दनादन फायरिंग और शिवसेना उद्धव गुट के एक नेता की लाइव हत्या का मंजर दहला देने वाला है. फेसबुक पर जिस किसी ने ये खौफनाक वीडियो देखा वो सकते में आ गया. लाइव मर्डर की तस्वीरों को देखकर हर कोई दहल गया. गुरुवार की देर शाम से इस कत्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. बस तभी से इस बात को लेकर गहमागहमी बनी हुई है. क्योंकि मुंबई में हुए इस मर्डर में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व नगर सेवक अभिषेक घोषालकर को गोली मारी गई और वो भी फेसबुक लाइव के दौरान. इस मर्डर का सबसे सनसनीखेज पहलू यही है कि ऐसा मर्डर इससे पहले कभी नहीं देखा गया.
पहले इंट्रोडक्शन, फिर मर्डर इससे पहले ऐसा लाइव मर्डर कभी नहीं देखा होगा. इससे पहले हत्या की ऐसी वारदात नहीं देखी होगी. फेसबुक लाइव के दौरान पूर्व MLA के बेटे को मारी गई गोली. प्वाइंट ब्लैंक रेंज से पूर्व कॉरपोरेटर अभिषेक घोषालकर को गोली मारी गई. लाइव के दौरान पहले तार्रुफ करवाया गया और फिर गोली मार दी गई. उस वक्त कैमरा ऑन था. शूटिंग चालू थी. अब लाइव मर्डर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दनादन वायरल हो रही हैं. अब तक करोड़ों लोगों की नज़रों के सामने से लाइव मर्डर के विजुअल गुजर चुके हैं.
कत्ल की तस्वीरें वायरल मुंबई से सामने आई इन तस्वीरों ने पूरे देश में तहलका सा मचा दिया है. ये सब कुछ हुआ 8 फरवरी की रात. मुंबई में शिवसेना उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर को गोली मार दी गई. लेकिन गोली मारने का अंदाज अब तक का सबसे जुदा अंदाज था. अभिषेक घोषालकर को फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान गोली मारी गई. अभिषेक घोषालकर को पहले लाइव चैट पर इंट्रोड्यूस करवाया गया. और जैसे ही खड़े होकर बाहर जाने लगे तो गोली मार दी गई.
मॉरिस ने अभिषेक पर चलाई थीं 4-5 गोलियां कत्ल की इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उस वीडियो की खास बात यही है कि इसमें जिसको गोली मारी गई वो तो सामने है ही, जिसने गोली मारी वो भी शुरू शुरू में हंसते मुस्कुराते नज़र आया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे. इसी दौरान मॉरिस ने उन पर 4-5 राउंड फायरिंग कर दी.
कातिल ने भी कर ली खुदकुशी इस वारदात का सबसे हैरतअंगेज पहलू ये है कि गोली मारने वाले ने खुद भी खुदकुशी कर ली. यानी हत्या के बाद आत्महत्या की इस वारदात में कई राज अब सिर्फ राज बनकर रह जाएंगे. क्योंकि मॉरिस भाई और अभिषेक के बीच इलाके में 36 का आंकड़ा था. मगर, सवाल यही है कि आखिर फिर अभिषेक मॉरिस के दफ्तर पहुंचे क्यों?
अभिषेक की मौत, कातिल का सुसाइड शिवसेना के उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या हो गई. इस खबर को मुंबई में फैलने में जरा भी देर नहीं लगी. इधर, दहिसर में गोली लगने की वारदात हुई और उधर, अस्पताल के बाहर लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए. थोड़ी ही देर में अस्पताल से बाहर जैसे ही खबर निकली कि अभिषेक घोसालकर की मौत हो गई. चारो तरफ हड़कंप मच गया. इसी बीच खबर ये भी सामने आ गई कि जिस शख्स ने अभिषेक पर फायरिंग की, उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर ली.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






