
'चेहरे पर फेंकी चाय-जमीन पर पटका', डेटिंग शो में लड़कियों के बीच कैटफाइट, गुस्से से चिल्लाईं सनी लियोनी
AajTak
रियलिटी शोज में आपने लड़ाई-झगड़े तो बहुत देखे होंगे, मगर अब डेटिंग शो 'स्प्लिट्सविला 16' में फीमेल कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त कैटफाइट देखने को मिली. कंटेस्टेंट सौंदर्या और सुजैन एक दूसरे संग हाथापाई पर उतर आईं, जिसे देख सनी लियोनी का गुस्सा फूट पड़ा.
डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है. कई लड़के-लड़कियां शो में अपना हमसफर ढूंढने आए हैं. मगर प्यार, रोमांस और केमिस्ट्री के बीच शो में दो लड़कियों के बीच जबरदस्त कैटफाइट देखने को मिली. लड़कियां एक दूसरे संग हाथापाई पर उतर आईं, जिसे देख हर कोई दंग रह गया.
'स्प्लिट्सविला 16' में हुई कैटफाइट
'स्प्लिट्सविला 16' के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि शो में आई दो कंटेस्टेंट सौंदर्या और सुजैन आपस में भिड़ पड़ीं. एक दूसरे पर चिल्लाते हुए दोनों इतने गुस्से में आ गईं कि सुजैन ने गुस्से में सौंदर्या के चेहरे पर चाय फेंक दी. सुजैन के चाय फेंकने पर सौंदर्या एक पल के लिए शॉक्ड रह गईं. फिर गुस्से में वो अपना कंट्रोल खो बैठीं.
सौंदर्या भागते हुए गईं और सुजैन संग हाथापाई करने लगीं. सुजैन भी पीछे नहीं हटीं. दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा. एक दूसरे के बाल तक नोच डाले. सौंदर्या और सुजैन को शो पर कैमरे के सामने इस तरह भिड़ते हुए देखकर विला के लड़कों ने उन्हें अलग किया और लड़ाई रोकने की कोशिश की.
गुस्से से आगबबूला हुईं सनी लियोनी













