
चेहरे पर कंबल डाला, सर पर मारा बेलन… पैसों के लिए नाबालिग ने किया 77 साल की दादी का Murder
AajTak
एक नाबालिग लड़के ने घर से कुछ पैसे चुराने के लिए अपनी दादी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी. मामले का खुलासा तब हुआ, जब बुजुर्ग दादा को अलमारी से 14 हजार रुपये गायब होने पर पोते पर शक हुआ. पूछताछ करने पर नाबालिग ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. वहां एक नाबालिग ने कुछ पैसों के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने घर से चोरी किए गए 14 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं.
पुलिस के मुताबिक, 19 जनवरी को जीटीबी एनक्लेव में रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग ने इलाके के पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दी थी. उन्होंने बताया कि वह 77 साल की पत्नी हर प्यारी के साथ रहते हैं. 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे उनका पोता घर पर आया था.
शिकायतकर्ता अपने पोते और पत्नी हर प्यारी को घर पर छोड़कर अपनी वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए सुंदर नगरी गए थे. शाम करीब चार बजे जब वह वापस आए, तो उसने अपनी पत्नी को बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया. उन्होंने अपने पोते से चाय बनाने को कहा. तभी बुजुर्ग ने देखा कि उसकी पत्नी बेहोश है.
अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को किया मृत घोषित
बुजुर्ग तुरंत अपनी पत्नी को पास के जीवन ज्योति अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हर प्यारी को मृत घोषित कर दिया. पत्नी की लाश को लेकर बुजुर्ग अपने घर वापस आ गए और अपने रिश्तेदारों को बुलाया. थोड़ी देर बाद बुजुर्ग ने अपनी अलमारी की जांच की, तो पाया कि वहां से 14,000 रुपये गायब थे.
बुजुर्ग को शक हुआ, तो उन्होंने अपने पोते से पूछताछ की. पोते ने रोते हुए बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर दादी हर प्यारी की हत्या कर दी थी. उसने बताया कि वह अलमारी से पैसे चुराना चाहता था. पोते ने पूछताछ में बताया कि जब दादा अपनी पेंशन लेने घर से निकले, तो उसने अपने दोस्त को बुलाया, जो नीचे इंतजार कर रहा था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










