
चेहरे की हड्डियां तोड़ रहे लोग, सोशल मीडिया पर खौफनाक चैलेंज वायरल
AajTak
Bone Smashing Challenge: ये ट्रेंड इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे पूरा करने के लिए लोग अपने चेहरे की हड्डियां तोड़ रहे हैं. इसके लिए वो हथौड़े का भी इस्तेमाल कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हमेशा ही कोई न कोई चैलेंज चर्चा में रहता है. इसे पूरा करने की लोगों के बीच होड़ लग जाती है. फिर चाहे वो चैलेंज जानलेवा ही क्यों न हो. ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इस वक्त 'बोन स्मैशिंग' ट्रेंड चर्चा में है. इसे पूरा करने के लिए टीनेजर्स खासतौर पर पुरुष अपने चेहरे ही हड्डियों पर वार कर रहे हैं. चैलेंज के साथ ही ये भी कहा गया है कि हड्डियां तोड़ने से जॉलाइन अच्छी हो जाएगी.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस चैलेंज को पूरा करने के लिए हथौड़े जैसी मजबूत चीज से गाल या जबड़े की हड्डियों पर बार बार वार किया जाता है. इसे करने वालों का कहना है कि इससे चेहरे पर छोटे फ्रैक्चर आ जाते हैं. फिर हड्डियों का ढांचा अट्रैक्टिव शेप ले लेता है. टिकटॉक पर #bonesmashing को 261.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. कई युवाओं ने कहा कि वो भी इस चैलेंज में इसलिए हिस्सा ले रहे हैं, ताकि उन्हें अच्छी जॉलाइन मिल सके. ज्यादातर लोग इस चैलेंज को सही भी बता रहे हैं.
इससे पहले ये चैलेंज साल 2018 में वायरल हुआ था. इस मामले में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इसमें कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यहां आकर ये कहना पड़ेगा, लेकिन प्लीज जानबूझकर अपने चेहरे की हड्डियां न तोड़ें. अगर आपको अनुवांशिक तौर पर मजबूत जबड़ा नहीं मिला है, तो आपको किसी डॉक्टर के पास जाना चाहिए.'
डॉक्टर ने चेतावनी दी कि टूटी हुई हड्डियां अपने आप ठीक हो जाएंगी लेकिन हो सकता है कि ऐसा ठीक से न हो या उनका आकार बिगड़ जाए. उन्होंने लोगों को ये चैलेंज न करने की सलाह दी है. उन्होंने लोगों से कहा कि वो एक पर्फेक्ट जॉलाइन के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसके लिए अपने चेहरे की हड्डियां तोड़ने की जरूरत नहीं है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











