
चेन्नई: स्कूल में किसान प्रदर्शनकारियों को बताया 'हिंसक उपद्रवी', छात्रों से लिखवाए निपटने के सुझाव
AajTak
चेन्नई के स्कूल में परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की गई थी जिसमें छात्रों ने उपद्रवियों से निपटने के सुझाव पूछे गए हैं. सवाल पूछा गया कि ऐसे हिंसक उपद्रवियों को कैसे विफल किया जाए जो बाहरी ताकतों के प्रभाव में आकर कार्य करते हैं.
चेन्नई के एक प्रतिष्ठित CBSE स्कूल का अंग्रेजी का एक क्वेश्चन पेपर विवादों में आ गया है, जिसमें गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को 'हिंसक' और 'उपद्रवी' कहा गया है. कक्षा 10वीं की अंग्रेजी भाषा और साहित्य के पेपर में 'लेटर टू एडिटर' फॉर्मेट में लिखे सवाल में प्रदर्शनकारियों को 'violent maniacs' (हिंसक उन्मादी) कहा गया है. पेपर में गणतंत्र दिवस की घटना पर जानकारी देने के बाद छात्रों से इस संबंध में अपने विचार भी मांगे गए. परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की गई है जिसमें छात्रों ने उपद्रवियों से निपटने के सुझाव पूछे गए हैं. सवाल पूछा गया कि ऐसे हिंसक उपद्रवियों को कैसे विफल किया जाए जो बाहरी ताकतों के प्रभाव में आकर कार्य करते हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











