
चेन्नई: BMW ने बाइक सवार वीडियो जर्नलिस्ट को मारी टक्कर, मौत
AajTak
चेन्नई के मदुरावॉय-तांबरम एलिवेटेड बाईपास पर हादसे में एक वीडियो जर्नलिस्ट की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार पत्रकार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी, जिससे पत्रकार 100 मीटर दूर एलिवेटेड हाईवे से नीचे गिरे. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
चेन्नई में मंगलवार को देर रात एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक वीडियो पत्रकार की मौत हो गई. पीड़ित की पहचान पोंडी बाजार इलाके में रहने वाले प्रदीप कुमार के रूप में हुई है जो एक लोकप्रिय तेलुगु समाचार चैनल में कैमरापर्सन के रूप में कार्यरत था. और अतिरिक्त कमाई के लिए पार्ट टाइम रैपिडो ड्राइवर के रूप में काम करता था.
पुलिस ने बताया कि मदुरावॉय-तांबरम एलिवेटेड बाईपास पर हादसे की सूचना मिली थी. लोगों ने बताया कि एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मृतक की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है.
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को जांच में पता चला कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार लगभग 100 मीटर दूर एलिवेटेड हाईवे से नीचे गिर गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों पर एक बार फिर से ध्यान अपनी ओर खींचा है.
पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों पर एक बार फिर से ध्यान आकर्षित किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










