
चेक पोस्ट पर उड़ा दी बारूद से भरी गाड़ी, पाकिस्तान में विद्रोहियों के हमले में 11 जवानों की मौत
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर से हमलावरों ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया है. इस हमले में पाकिस्तान के 11 पुलिसकर्मी मारे गए हैं. पाकिस्तान ने एक बार फिर से बेशर्मी दिखाते हुए भारत का नाम लाने की कोशिश की की है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है. इस हमले में पाकिस्तान पुलिस के 11 जवान मारे गए हैं. ये हमला बाजौर में हुआ है. पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पश्चिमी इलाके बाजौर में हुए एक आतंकवादी हमले में ग्यारह जवानों की मौत हो गई. सेना ने बताया कि इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं.
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, “16 फरवरी को बाजौर जिले में सिक्योरिटी फोर्स और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के जॉइंट चेक पोस्ट पर फितना अल ख्वारिज से जुड़े ख्वारिज ने कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कोशिश की.”
पाकिस्तानी सेना ने इस हमले में फिर एक बार भारत का नाम लाने की बेशर्म कोशिश की.
पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में 12 हमलावर भी मारे गए हैं.
ISPR ने कहा कि हमलावरों ने अपनी हताशा में विस्फोटक से भरी गाड़ी को दीवार से टकरा दिया. धमाके के असर से चेक पोस्ट पर इंफ्रास्ट्रक्चर गिर गया, जिसकी 11 सुरक्षाबलों की मौत हो गई.
ISPR ने बताया कि धमाके का असर इलाके की रिहायशी इमारतों पर भी पड़ा. इसमें एक मासूम लड़की की मौत हो गई.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








