
चूजों को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई मुर्गी, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुर्गी अपने चूजों को बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ गई.
कहते हैं मां से ज्यादा अपने बच्चे को प्यार काई नहीं कर सकता है. इंसान हो या जानवर हर मां अपने बच्चे से बेहद प्यार करती है. फिर जब बात बच्चों की सुरक्षा की हो तो मां अपनी जान की भी परवाह नहीं करती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुर्गी अपने चूजों को बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ गई. (फोटो/Twitter) इस वीडियो को ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है और कमेंट्स की भी भरमार है. 38 सेकंड के इस वीडियो में मुर्गी को बहादुरी के साथ सांप से लड़ते हुए देखा जा सकता है. जिसे लेकर मां से जुड़े भावानात्मक कमेंट किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि मां तो मां होती है. वह अपने बच्चों की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है. (फोटो/Twitter) वीडियो में एक सांप तेजी से मुर्गी और उसके चूजों की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है. ऐसा लग रहा है, जैसे सांप नए-नवेले पक्षियों पर हमला करना चाहता है. जब मुर्गी ने इस सांप को देखा, तो वो अपने चूजों की रक्षा के लिए मैदान में उतर आई. (फोटो/Twitter)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












