
चुहिया की जान बचाने के लिए बंदे ने खोल दिया गाड़ी का पुर्जा-पुर्जा, कभी देखा नहीं होगा ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन
AajTak
अभी तक आपने कई रेस्क्यू ऑपरेशन देखे होंगे जिनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक की जान बचाने का काम किया गया हो, लेकिन आज हम आपको एक नन्ही चुहिया के रेस्क्यू की कहानी बताने जा रहे हैं.
किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है, फिर वह इंसान हो या कोई जानवर. आत्मा सबकी एक जैसी ही होती है इसलिए जान बचाने का पुण्य भी बराबर ही मिलता है. यही वजह है कि जब एक बाइक सवार ने एक नन्ही-सी चुहिया की जान खतरे में देखी, तो उसने अपनी बाइक का पुर्जा-पुर्जा तक खोलकर रख दिया और चुहिया की जान बचा ली.
जी हां, अभी तक आपने कई रेस्क्यू ऑपरेशन देखे होंगे जिनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक की जान बचाने का काम किया गया हो, लेकिन आज हम आपको एक नन्ही चुहिया के रेस्क्यू की कहानी बताने जा रहे हैं. यह पूरा घटनाक्रम मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है. शहर के फूलबाग चौराहे पर खड़ी एक बाइक में एक नन्ही चुहिया घुस गई.
बाइक मलिक विक्रम प्रजापति को जब एहसास हुआ कि बाइक के अंदर कोई घुस गया है, तो उन्होंने इस पर बारीकी से निगाह डाली. तब उन्हें बाइक के अंदर फंसी हुई नन्ही चुहिया दिखाई दी. विक्रम ने सोचा कि अगर वे ऐसे में बाइक चलाएंगे तो चुहिया बाइक के किसी पार्ट में फंसकर मर भी सकती है, इसलिए विक्रम ने चुहिया की जान बचाने का निर्णय लिया और फिर रेस्क्यू शुरू हो गया.
पहले बाइक को जमीन पर लिटाकर, खटखटाकर नन्ही चुहिया को बाइक से निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक के अंदर तारों के मकड़जाल में नन्ही जीव इतनी बुरी तरह से फंसी हुई थी, कि वह चाह कर भी बाहर नहीं आ सकी. विक्रम को ऐसा करते हुए देख वहां अन्य लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. देखें Video:-
जब विक्रम ने बताया कि बाइक के अंदर नन्ही चुहिया फंसी हुई है और उसकी जान बचाना है, तो दूसरे लोग भी सहयोग करने लगे. सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि बाइक की सीट को खोलकर चुहिया को निकाला जाए. फिर क्या था, विक्रम ने बाइक की सीट खोल दी, लेकिन चुहिया कहीं दिखाई नहीं दी.
फिर तो एक-एक करके बाइक के पार्ट्स विक्रम और उसके सहयोगियों ने खोलना शुरू कर दिया. काफी देर तक चुहिया का यह रेस्क्यू चला रहा. भरी दोपहरी में चुहिया की जान बचाने के लिए विक्रम और उसके सहयोगी पसीना बहाते रहे और 1 घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें इसमें सफलता भी मिल गई.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



