
चुनाव से पहले BJP के इस सांसद ने पार्टी छोड़ी, कहा- राजनीतिक मजबूरियों की वजह से दे रहा हूं इस्तीफा!
AajTak
हिसार के बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने रिजाइन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने राजनीतिक मजबूरियों के कारण भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
हिसार के बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने रिजाइन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के साथ ही पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे हिसार के संसद के रूप में सेवा करने का अवसर दिया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










