
चुनाव से पहले केजरीवाल के ऐलान पर ऐलान... 5 बड़े ऐलानों को कैसे काउंटर करेगी बीजेपी?
AajTak
2013 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप के लिए ये चुनाव कई मायनो में खास है. वहीं, बीजेपी और कांग्रेस वापसी की राह देख रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर आप के वो 5 बड़े वादे कौन से हैं. वहीं, बीजेपी इन वादों का काउंटर कैसे करेगी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. पिछले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. 2013 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप के लिए ये चुनाव कई मायनो में खास है. वहीं, बीजेपी और कांग्रेस वापसी की राह देख रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर आप के वो 5 बड़े वादे कौन से हैं. वहीं, बीजेपी इन वादों का काउंटर कैसे करेगी.
आप ने किए ये बड़े वादे
आम आदमी पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में 5 बड़े ऐलान किए हैं. इनमें महिलाओं के लिए 2100 रुपये महीना, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का फ्री इलाज, बुजर्गों के लिए पेंशन स्कीम, 24 घंटे दिल्लीवासियों को साफ पानी और पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सैलरी का ऐलान है.
आप के इन वादों को जहां केजरीवाल समेत कई पार्टी नेता मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं तो वहीं बीजेपी इसको लेकर हमलावर है. बीजेपी इन वादों को केजरीवाल की हताशा और दिल्लीवालों से धोखा बता रही है. उनका कहना है कि केजरीवाल सिर्फ लोगों से झूठा वादा कर रहे है, जबकि सच ये है कि उन्होंने सिर्फ लोगों को धोखा दिया है.
बीजेपी कैसे करती है काउंटर
केजरीवाल के हर ऐलान पर बीजेपी हमलावर रही है. जब आप ने महिला सम्मान और संजीवनी योजना का ऐलान किया तो बीजेपी ने इस बड़ा छलावा बताते हुए कहा कि आप पिछले 10 साल से सत्ता में है, लेकिन उन्होंने किसी भी महिला को 10 रुपये की मदद नहीं दी. उन्हें यह योजना पहले ही लागू करनी चाहिए थी. लेकिन अब चुनाव से पहले वो बुजुर्गों और महिलाओं से झूठा वादा कर रहे हैं.वहीं आप ने जब दिल्लीवासियों को साफ पानी का वादा दिया तो बीजेपी ने इसका भी पलटवार किया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






