
चुनाव से पहले किस बड़े चक्रव्यूह में फंस गईं CM ममता? ख़बरदार में देखिए
AajTak
सुप्रीम कोर्ट तो कल इस बात की भी चिंता जताते हुए खबरदार कर चुका है कि वक्फ कानून के विरोध में हिंसा क्यों हो रही है? और हिंसा पूरे देश में कहीं हुई तो वो राज्य है पश्चिम बंगाल. इसीलिए खबरदार करता सवाल है कि क्या चौथी बार मुख्यमंत्री पद की लड़ाई में उतरने वाली ममता के लिए अभी सबसे बड़ा चक्रव्यूह बन चुका है? देखें ख़बरदार.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











