
चुनाव से एक दिन पहले झारखंड में ED के छापे, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में एक्शन
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. मामला झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. मामला झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा है.
एजेंसी के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने बांग्लादेशी नागरिकों की कथित अवैध घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के अलावा चुनावी राज्य झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी के झारखंड कार्यालय द्वारा दोनों पड़ोसी राज्यों में कुल 17 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
घुसपैट और तस्करी से जुड़ा है मामला
एजेंसी ने सितंबर में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए केस दर्ज किया था, जिससे कथित तौर पर काले धन की सप्लाई हुई.
यह भी पढ़ें: झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर थमा प्रचार, जानें इस फेज के बड़े चेहरों का किससे है मुकाबला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर इस तरह की घुसपैठ में मदद करने का आरोप लगाया है, जिससे हालिया चुनाव अभियान के दौरान संथाल परगना और कोल्हान इलाकों के आदिवासी बहुल इलाकों के डेमोग्रेफिक लैंडस्केप में बदलाव आया है. विधानसभा चुनाव का पहला चरण बुधवार को 43 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित है, जबकि दूसरा चरण 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










