
चुनाव नतीजों के बीच इमरान खान की पार्टी ने कहा- हमारा लक्ष्य सरकार बनाना
AajTak
अभी तक 250 से अधिक सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. घोषित नतीजे के अनुसार, सबसे ज्याद 99 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इनमें से 91 उम्मीदवारों को इमरान समर्थित माना जा रहा है.
पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है. इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के एक सीनियर नेता गौहर अली खान ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार बनाने की कोशिश करेगी. क्योंकि उसने आम चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीती हैं. बता दें कि इमरान खान फिलहाल पाकिस्तान के अदियाला जेल में बंद हैं. हालांकि, चुनाव नतीजों के बीच इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से संबंधित 12 मामलों में जमानत मिल गई है.
पाकिस्तान में गुरुवार को कुल 265 नेशनल असेंबली के चुनाव हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 250 से अधिक सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. घोषित नतीजे के अनुसार, सबसे ज्याद 99 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इनमें से 91 उम्मीदवारों को इमरान समर्थित माना जा रहा है. वहीं, नवाज शरीफ की PML-N को 69 और सहयोगी पार्टी PPP को 52 सीटों पर जीत मिली है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पीटीआई के अंतरिम प्रमुख गौहर अली खान ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान में सभी संस्थानों से पार्टी के जनादेश का सम्मान करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा है कि यदि शनिवार रात तक अन्य बचें सीटों के भी नतीजे घोषित नहीं किए गए तो पार्टी रविवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी.
PTI Bajaur protesting peacefully against the attempt to snatch mandate given to PTI pic.twitter.com/2AzizIn5aS
क्या है बहुमत का गणित
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 336 सीटें हैं जिसमें 266 उम्मीदवारों का चयन आम चुनाव में वोटिंग के जरिए होता है. बाकी के 70 सीट आरक्षित होते हैं. इनमें 60 सीटें महिलाओं के लिए और 10 सीटें गैर-मुस्लिम उम्मीदवारों के लिए होती हैं. नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 133 सीटों की जरूरत होती है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









