
चुनाव नतीजों के बाद PM मोदी ने CM योगी को दी बर्थडे की बधाई, कही ये बात
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा, 'आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं. आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना साकार हो रही है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को उनके 52वें जन्मदिन पर बधाई दी है. 5 जून को योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन होता है. पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि वह गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वह उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं. मैं आने वाले वक्त में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं."
CM योगी ने दिया जवाब...
नरेंद्र मोदी के पोस्ट पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा, 'आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं. आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना साकार हो रही है. शुभेच्छाओं हेतु हार्दिक आभार!'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











