
चुनाव नतीजे कुछ हों, मौज लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा Social Media, देखिये मजेदार Memes
AajTak
Assembly election result live: आज चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. फिलहाल वोटों की गिनती हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर काफी मीम्स शेयर कर रहे हैं.
देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 3 दिसंबर को घोषित हो जाएंगे. वोटों की गिनती अभी जारी है. वहीं मिजोरम में सोमवार को वोट गिने जाएंगे. आज चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो जाएंगे. इसे आम चुनाव से पहले का सेमी-फाइनल कॉन्टेस्ट भी माना जा रहा है, जिसे छह महीने से भी कम वक्त बचा है.
पोस्टल बैलेट से शुरुआत करते हुए मध्य प्रदेश की 230 सीटों, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों, तेलंगाना की 119 सीटों और राजस्थान की 199 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया पर लोग चुनाव के नतीजों को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं.
यहां मीम्स से लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं. लोग इंतजार कर रहे हैं कि किस राज्य में कौन सी पार्टी की सरकार आएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












