
चुनाव धोखाधड़ी मामले में ट्रंप ने की जज को हटाने की मांग, देखें दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें
AajTak
अमेरिका में साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने की साजिश रचने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन स्थित स्टेट कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी. 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप था. इस मामले की जिम्मेदारी न्यायाधीश तान्या को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सौंपी थी, इसलिए ट्रंप ने न्यायाधीश को बदलने की मांग की है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










