
चुनाव आयोग पहुंचा TMC डेलिगेशन, ममता के खिलाफ अटैक को बताया साजिश, जांच की मांग
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर अटैक के मामले को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर अटैक के मामले को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की. Delhi: Six member Trinamool MPs delegation arrive at Election Commission of India, to raise the Nandigram incident in which West Bengal CM Mamata Banerjee suffered injuries pic.twitter.com/ExeWaCty9I टीएमसी डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से मुलाकात में ममता बनर्जी पर हमले को गहरी साजिश बताया है. डेलिगेशन ने इसके के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. ECI को लिखे पत्र में टीएमसी ने बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट, पश्चिम बंगाल डीजीपी के खिलाफ शिकायत और उनके तबादले, और बंगाल बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट को ममता बनर्जी के खिलाफ हमले से जोड़ा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









