
चीन: Disneyland घूमने आई महिला निकली कोविड पॉजिटिव, हजारों लोग कर दिए गए लॉक
AajTak
शंघाई का डिज्नीलैंड पार्क घूमने आए हजारों लोग तब चौक गए जब चीनी अधिकारियों ने पार्क का गेट बंद कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि इन्हें तबतक गेट से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा जब तक उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है.
चीन के शंघाई में डिज्नीलैंड घूमने गए हजारों सैलानियों उस समय अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उन्हें डिज्नी पार्क में ही कैद कर लिया गया. इसकी वजह ये थी कि पार्क घूमने आई एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी. इसके बाद जीरो कोविड पॉलिसी का पालन कर रहे चीन में अफरा-तफरी मच गई.
आनन-फानन में चीनी अधिकारियों ने शंघाई में डिज्नी पार्क का गेट बंद कर दिया. इस दौरान पार्क घूमने आए हजारों लोग वहां बंद हो गए. यहां से इन लोगों को एक ही शर्त पर निकलने दिया गया जब उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई. पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग कई घंटों तक पार्क में बंद रहे.
रायटर्स के अनुसार बाद में चीनी अधिकारियों ने शंघाई शहर के निवासियों से कहा कि उनके बच्चे गुरुवार से स्कूल नहीं जा सकते हैं और न ही वे काम करने जा सकते हैं अगर वे मंगलवार को शंघाई का डिज्नी पार्क गए हैं. इन लोगों को अगले तीन दिनों में कोरोना का टेस्ट कराने को कहा गया.
एक व्यक्ति ने कहा कि उन्हें चीनी अधिकारियों ने कहा कि उसके परिवार को सेंट्रल क्वारनटीन जाना पड़ सकता है. बता दें कि लोग चीन के कई शहरों से शंघाई घूमने आए थे और साथ ही वे हैलीवीन की छुट्टियां मना रहे थे.
एक महिला ने कहा कि उन्हें थक हार कर 10 बजे रात को पार्क से बाहर आना पड़ा. तब उन्हें भूखा रहना पड़ा और वे ठंड से कांप रहे थे.
शहर के अधिकारियों का कहना है कि 31 साल की एक महिला हाल ही में ये पार्क घुमने आई थी. बाद में इस महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










